छाती में मांसपेशियों में खिंचाव में क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:51

छाती की मांसपेशियों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

छाती की मांसपेशियों में दर्द का घरेलू उपचार- Home Remedies For Chest Muscle Pain

1. आराम करें: कोई भी फिजिकल एक्टिविटी के बाद मांसपेशियों को आराम दें। अगर आप पहले से छाती के दर्द से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें।

2. बर्फ से सिकाई करें: अगर आप दर्द से प्रभावित हिस्से पर बर्फ या ठंडे आइस पैक लगाते हैं, तो इससे भी सूजन और जकड़न को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।

3. गर्म सिकाई करें: किसी हॉट बोतल या बैग की मदद से आप छाती की मांसपेशियों की सिकाई कर सकते हैं। हालांकि आप तवे को गैस पर गर्म करके, किसी कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं।

4. पीठ के बल सोएं: सोते समय हमेशा ध्यान रखें की आपको छाती के बल या उस दर्द वाले एरिय की तरफ से करवट लेकर नहीं सोना है, इससे समस्या बढ़ सकती है। कोशिश करें की पीठ के बल सोएं और सोतो समय छाती ऊपर रखें।

5. स्ट्रेचिंग करें: भारी एक्सरसाइज करने बजाए, हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करें। इससे मांसपेशियों में लचीलापन और गतिशीलता बढ़ेगी। साथ ही दर्द में आराम मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info